28.7 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026

बच्चे के स्वाभाव के कई राज उनकी जन्मतिथि में छिपी हैं ,जानिए  मूलांक से भविष्य और त्योहारों के खास उपाय

spot_img
जरुर पढ़े

ऊषा वैष्णवी

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी संतान का जीवन सदा प्रकाशवान बना रहे। हर बच्चा दुनिया में अपनी एक अलग वाइब और यूनिक पर्सनैलिटी लेकर आता है। आपने भी देखा होगा कि एक ही छत के नीचे पले-बढ़े दो बच्चों का पढ़ाई, अनुशासन और स्ट्रेस हैंडल करने का तरीका कितना अलग होता है।

वैदिक न्यूमरोलॉजी या अंकशास्त्र माता-पिता के लिए एक ऐसा कमाल का जरिया है, जिससे वे अपने बच्चों के स्वभाव, उनके सीखने के तरीके और फोकस करने की क्षमता को आसानी से समझ सकते हैं।

बच्चे की जन्म तिथि से उनका मूलांक तय होता है, जो उनके स्वाभाविक व्यवहार को दर्शाता है। वहीं, पूरी जन्मतिथि का योग उनका भाग्यांक होता है, जो उनके जीवन के व्यापक मार्ग को दिखाता है। नवरात्रि, दिवाली और नववर्ष जैसे त्योहार बच्चों में सकारात्मक आदतें डालने और इन ऊर्जाओं को संतुलित करने का बेहतरीन अवसर होते हैं।

जरूरी है सही तालमेल

केवल मूलांक से पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं होती। सही मार्गदर्शन के लिए मूलांक और भाग्यांक दोनों के संयोजन, बच्चे के पढ़ाई के कमरे की दिशा और पढ़ाई के माहौल को एक साथ देखना जरूरी है।

अंकशास्त्र का उद्देश्य बच्चों को किसी दायरे में बांधना नहीं है, बल्कि उन्हें समझने का एक माध्यम बनाना है। माता-पिता को यह पूछने के बजाय- “मेरा बच्चा दूसरों जैसा क्यों नहीं है?” यह पूछना चाहिए-“मेरे बच्चे को अपना बेहतरीन रूप बनने के लिए किस चीज की जरूरत है?”सामान्य वास्तु नियमों के अनुसार, बच्चों की पढ़ाई के लिए पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है, बशर्ते वहां रोशनी और व्यवस्था अच्छी हो।

मूलांक अनुसार जानें बच्चे का स्वभाव और त्योहारों के उपाय

मूलांक 1: (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28) | स्वामी ग्रह: सूर्य

स्वभाव: इस मूलांक के बच्चे तारीफ और पहचान पसंद करते हैं, लेकिन दूसरों से तुलना करने पर दुखी हो जाते हैं।
त्योहार का उपाय: दिवाली या नववर्ष पर बच्चे से पूर्व दिशा में एक दीया जलवाएं और गुड़ का भोग लगवाएं। बच्चे से कहें कि वह अपनी एक ताकत और एक सुधारने योग्य बात कागज़ पर लिखे।
अभिभावकों के लिए: नतीजा देखने के बजाय बच्चे के प्रयासों की तारीफ करें।

मूलांक 2: (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29) | स्वामी ग्रह: चंद्रमा

स्वभाव: ये बच्चे बेहद संवेदनशील होते हैं और आसपास के माहौल की भावनाओं को जल्दी सोख लेते हैं।
त्योहार का उपाय: पूजा के स्थान पर दो सफेद फूल और एक छोटे कटोरे में जल रखें। पूजा के बाद इस जल को किसी पौधे में डाल दें।
सकारात्मक आदत: एक ‘मून जर्नल’ बनाएं, जिसमें बच्चा अपनी एक चिंता और एक खुशी की बात लिखे या बनाए।

मूलांक 3: (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30) | स्वामी ग्रह: बृहस्पति (गुरु)

स्वभाव: गुरु ज्ञान और विस्तार का प्रतीक है। ये बच्चे ज्ञान प्राप्त करने में रुचि रखते हैं।
त्योहार का उपाय: ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में तीन पीले फूल रखें और बच्चे से 3 किताबें या स्टेशनरी का सामान किसी ज़रूरतमंद को दान कराएं।
सकारात्मक आदत: एक ‘गुरु नोटबुक’ बनाएं, जिसमें बच्चा हर हफ्ते सीखी गई एक नई बात लिखे।

मूलांक 4: (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31) |स्वामी ग्रह: राहु

स्वभाव: ये बच्चे अलग तरह से सोचते हैं और इन्हें लीक से हटकर एक व्यवस्थित ढर्रे की जरूरत होती है।
त्योहार का उपाय: दिवाली की सफाई के दौरान पढ़ाई की मेज़ से 4 अनावश्यक वस्तुएं हटाएं और मेज़ को 4 हिस्सों में बांटें (पढ़ने, लिखने, सामान रखने और रचनात्मक काम के लिए)।
सकारात्मक आदत: बार-बार बोलने के बजाय एक विजुअल टाइमटेबल बनाएं।

मूलांक 5: (जन्म तिथि: 5, 14, 23) | स्वामी ग्रह: बुध

स्वभाव: ये बच्चे बातूनी और जिज्ञासु होते हैं, लेकिन एक ही तरह के रूटीन से जल्दी ऊब जाते हैं।
त्योहार का उपाय: त्योहार पर 5 हरे पत्ते या हरे फल अर्पित करें और बाद में प्रसादम के रूप में बांटें।
सकारात्मक आदत: ‘5-5 लर्निंग रूटीन’ शुरू करें: 5 मिनट पुराना रिवीजन और 5 मिनट माता-पिता को कोई नई बात समझाना।

मूलांक 6: (जन्म तिथि: 6, 15, 24) | स्वामी ग्रह: शुक्र

स्वभाव: ये बच्चे सुंदरता और सजावट से बहुत प्रभावित होते हैं।
त्योहार का उपाय: बच्चे को उनके स्टडी कॉर्नर को खुद सजाने दें। उनसे 6 पॉजिटिव अफर्मेशन कार्ड्स (जैसे: “मैं अपना काम पूरा करता/करती हूं “) बनवाएं और टेबल पर रखें।
अभिभावकों के लिए: अनुशासन को सजा जैसा नहीं, बल्कि आकर्षक और भावनात्मक बनाएं।

मूलांक 7: (जन्म तिथि: 7, 16, 25) | स्वामी ग्रह: केतु

स्वभाव: इन्हें बातों को गहराई से समझने के लिए अकेले और शांत समय की आवश्यकता होती है।
त्योहार का उपाय: त्योहार के जश्न से पहले 7 मिनट का ‘स्क्रीन-फ्री’ मौन रखें, जिसमें बच्चा केवल शांति से बैठे, सांस ले या पढ़े।
सकारात्मक आदत: ‘माई क्वेश्चंस’ नाम से एक डायरी दें, जिसमें वे अपने मन में उठने वाले अनोखे सवाल लिख सकें।

मूलांक 8: (जन्म तिथि: 8, 17, 26) | स्वामी ग्रह: शनि

स्वभाव: शनि अनुशासन, जिम्मेदारी और धैर्य सिखाता है।
त्योहार का उपाय: बच्चे को 8 दिनों का त्योहार का कोई एक काम दें (जैसे पौधे में पानी देना या अपनी किताबें व्यवस्थित करना)। किसी एक दिन घर के मददगारको कुछ उपयोगी वस्तु दान कराएं।
अभिभावकों के लिए: जिम्मेदारी को सजा नहीं, बल्कि सशक्तिकरण के रूप में महसूस कराएं।

मूलांक 9: (जन्म तिथि: 9, 18, 27) | स्वामी ग्रह: मंगल

स्वभाव: इन बच्चों में शारीरिक और भावनात्मक ऊर्जा का भरपूर भंडार होता है।
त्योहार का उपाय: पढ़ाई से पहले 9 मिनट की शारीरिक गतिविधि (वॉक, स्ट्रेचिंग) कराएं। त्योहारों के दौरान उनसे 9 छोटे-छोटे मदद के काम कराएं।
अभिभावकों के लिए: ताकत तब और प्रभावी बनती है जब वह किसी सही उद्देश्य के काम आए।

बच्चे के मूलांक को समझते हुए अगर माता-पिता उसकी खूबियों, जरूरतों और सीखने के तरीके को समझते हुए त्योहारों के लिए यहां बताए छोटे-छोटे उपाय आजमाएंगे, तो उसका भविष्य उज्जवल होगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

हर वर्ग को विकास-यात्रा में शामिल करना चुनावी गणित नहीं,मेरी सरकार का लक्ष्य : आदित्यनाथ

लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हो रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks