नौकरी लगना और निकाला जाना, खुश और दुखी होने की बड़ी वजहों में से एक हैं। एक कर्मचारी को ये दोनों का अहसास एक ही दिन में महज कुछ ही घंटों में हुआ । उनको कुछ घंटों में ही नौकरी से फायर कर दिया गया है। हाइजीन का मामला बताकर कंपनी ने जो किया कर्मचारी ने रेडिट पोस्ट में बताया है।
नई दिल्ली । विंध्यलीडर संवाददाता । एक साल से जो बेरोजगार हो, नौकरी मिलने का सुकून वही बता सकता है। लेकिन ये सुकून महज 2.5 घंटों का ही हो तो क्या किया जा सकता है। एक कर्मचारी ने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर किया है। पोस्ट प्रोफेशनल्स के बीच वायरल हो रही है, क्योंकि आजकल कई बड़ी कंपनियों में भी छंटनी का दौर चल पड़ा है।
Boy Dinner Diaries पर Havocko Boy Dinner Enjoyer नाम से लिखी गई पोस्ट में बताया गया है कि इस शख्स को 9 महीने बाद नौकरी मिली थी। मुझे पिछली जॉब से ज्यादा सैलरी भी मिल रही थी। दूसरे दिन जब जॉब पर पहुंचा तो सुपरवाइजर काफी फ्रेंडली थी, उसने ऑफिस भी दिखाया था। फिर कुछ देर में उनको ट्रेनिंग भी दी जाने लगी।

उन्हें ट्रेनिंग के बाद इंतजार कराया गया। फिर आचनक से जॉब एजेंसी से फोन आया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। वो भी हाइजीन के मामले पर। वो लिखते हैं कि मैंने ग्रूमिंग की थी। अब वो सोच रहे हैं कि दिक्कत कहां थी।
उन्होंने आगे खुद के हाइजीन पर लंबा लिखा है। उनके दोस्तों से चेक करवाने के बाद उन्होंने दावा किया है कि बदबू तो नहीं आ रही थी। घर में कुत्ता और बिल्ली हैं, उनके बाल जरूर पैंट में दिख सकते हैं वो भी इतने नहीं थे।
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग तरह-तरह के आकलन बता रहे हैं। जैसे एक यूजर ने अपनी दोस्त का किस्सा बताया है जो सोचती थी कि इंडियन गंदे ही होते हैं। वहीं एक यूजर का कहना है कि सिगरेट पीने वालों के साथ बदबू की दिक्कत हो जाती है। दूसरे यूजर ने प्रैक्टिकल सुझाव देते हुए कहा है कि कंपनी ने बहुत छोटी बात पर निकाल दिया है। इस पर ज्यादा सोचने की बजाए आगे के कैरियर पर ध्यान दो।



