सोनभद्र। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहल हुई है। राबर्ट्सगंज के लोढ़ी मेडिकल कॉलेज रोड पर देश की प्रमुख डायग्नोस्टिक कंपनियों में शामिल Agilus Diagnostics के सेंटर की आज से शुरुआत हो गई है। सेंटर के शुरू होने से अब सोनभद्र के मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।
सेंटर संचालक द्वारा बताया गया कि सेंटर पर मरीजों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों का बाहर के शहर में जाने में लगने वाले समय तथा आने-जाने का खर्च बचने की उम्मीद है।

Agilus Diagnostics Center के संचालक देवेश मिश्रा ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य सोनभद्र के लोगों को विश्वसनीय जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले से बाहर जाने की जरूरत कम हो, इसी दिशा में सेंटर की शुरुआत की गई है।
सोनभद्र एक बड़ा और भौगोलिक रूप से विस्तृत जिला है, जहां ग्रामीण एवं आदिवासी आबादी भी बड़ी संख्या में निवास करती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाओं की उपलब्धता मरीजों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
सेंटर प्रबंधन के अनुसार, कम लागत में गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सेंटर के शुरू होने से सोनभद्र में स्वास्थ्य जांच से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



