27.9 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026

क्या नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रामदुलार गोंड की  भाजपा में होगी पुनः वापसी

spot_img
जरुर पढ़े

25 साल की सजा के बाद जमानत पर बाहर आए पूर्व विधायक रामदुलार गोंड की राजनीतिक सक्रियता से हलचल

दुद्धी । सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता । दुद्धी के पूर्व भाजपा विधायक रामदुलार गोंड की जमानत के बाद बढ़ी राजनीतिक सक्रियता को लेकर जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रामदुलार गोंड ने 8 सितंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। हालिया पोस्ट में वह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ भी नजर आए हैं। इससे पहले जून-जुलाई में भी उनके द्वारा भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थी।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रामदुलार गोंड को विशेष अदालत ने 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी।

मई 2026 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी अपील लंबित रहने के दौरान जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। महत्वपूर्ण है कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने जमानत दी है, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाई गई है। ऐसे में जमानत पर बाहर होना और चुनाव लड़ने की कानूनी पात्रता बहाल होना दो अलग-अलग कानूनी स्थितियां हैं।

लगातार वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। क्या रामदुलार गोंड भाजपा में दोबारा राजनीतिक भूमिका तलाश रहे हैं, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हालांकि, भाजपा की ओर से उनकी राजनीतिक वापसी, किसी नई जिम्मेदारी या टिकट को लेकर फिलहाल

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

डायग्नोस्टिक सेंटर में व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप, मृतक की पत्नी ने लगाया आरोप कि  डॉक्टर की लापरवाही से हुई उसके पति की...

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बढौली चौक पर स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक व्यक्ति की मौत के बाद हड़कम्प...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks