27.9 C
Varanasi
Saturday, September 12, 2026

डायग्नोस्टिक सेंटर में व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप, मृतक की पत्नी ने लगाया आरोप कि  डॉक्टर की लापरवाही से हुई उसके पति की मौत !

spot_img
जरुर पढ़े

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बढौली चौक पर स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक व्यक्ति की मौत के बाद हड़कम्प मच गया ।

सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता । रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढौली चौक पर स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक व्यक्ति की मौत के बाद हड़कम्प मच गया । मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनके पति की हालत गंभीर थी वावजूद इसके डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर ने लगभग 4 घंटे तक बिठाये रखा और अंत में उनकी हालत बिगड़ गई तो वह अंदर ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी ।

घटना के बाद डॉक्टर ने शव को गेट के बाहर ले जाने को कहा । इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुड़ गई मृतक की पत्नी का कहना है कि वह बिल्ली मारकुंडी की रहने वाली है और पति के पेट दर्द की समस्या को लेकर लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची थी, जहां 12:00 बजे उन्होंने फीस जमा कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि पेट दर्द से परेशान उनके पति लगातार कराह रहे थे, उनकी स्थिति देखकर वे कई बार डॉक्टर से गुहार भी लगाई लेकिन डॉक्टर ने अनदेखा कर दिया और आखिरकार लगभग 4:30 बजे उनकी मौत हो गई । मृतक की पत्नी का आरोप है कि यदि उनके पास समय नहीं था तो उन्हें अन्यत्र भेज देना चाहिए था।

जबकि लक्ष्मी डायग्नोस्टिक के डॉक्टर एस एन सिंह का कहना है कि उनके यहां नंबर से अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, यदि मरीज गंभीर था तो उन्हें पहले किसी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि मरीज रेफर होकर नहीं आया था बल्कि वह स्वयं अपनी जांच कराने पहुंचा था । एक सवाल के जबाब में डायग्नोस्टिक केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि वह पूरे दिन लगभग 30 से 40 मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हैं और एक मरीज पर 40-45 मिनट लगता है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

क्या नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रामदुलार गोंड की  भाजपा में होगी पुनः वापसी

25 साल की सजा के बाद जमानत पर बाहर आए पूर्व विधायक रामदुलार गोंड की राजनीतिक सक्रियता से...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks