27 C
Varanasi
Monday, August 17, 2026

धान की धीमी खरीदारी पर जताया विरोध,कहा अन्नदाताओ का हित सर्वोपरि- संदीप मिश्र

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र।  धरती के भगवान किसान के साथ ये अत्याचार हो बन्द,
आज धान खरीद की प्रगति देखने किसानों के फोन पर जब मण्डी में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल पहुंचा तो धान की हो रही खरीद जो कछुआ चाल से हो रही है,उस पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने प्रमुख सचिव खाद्यान्न रसद से बात कर कहा कि जल्द से जल्द प्रत्येक क्रय केन्द्र पर काटा व तौल बढायी जाय जिससे कि अन्नदाताओ को किसी प्रकार की परेसानी न हो।

    आज मोर्चा के संयोजक ने जनपद के धान खरीद के प्रभारी से बात करते हुए आग्रह किया कि आप एक बार क्रय केन्द्रो का भौतिक निरिक्षण करिए जिससे आपको यह जानकारी हो जाय कि  अपनी उपज मण्डी में  बेचने आए  किसान कितनी परेशानी का सामना  कर रहे हैं। यहां आपको बताते चलें कि किसान महिनों से मण्डी के क्रय केन्द्र पर सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर अपने धान की रखवाली में इस सर्दी में खुले आसमान के नीचे मण्डी में ही दिन रात बिता रहा है। किसी भी कीमत पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा किसानों की य़ह दुर्दशा बर्दाश्त नहीं करेगा और जल्द ही तौल की सीमा को बढाया नहीं गया  तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सड़क पर उतरने को बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदार प्रसासन की होगी।

आज के प्रदर्शन में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के विवेक पटेल, बिरबल पटेल, राजू मौर्य, सुरेन्द्र पाल ,आदर्श पटेल, प्रमोद चौबे, मनोज गुप्ता ,डबलू सिंह पटेल, रुद्र कुमार, रामदेव पाल व राजेस चौहान शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

रसड़ा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह जी की स्मृति में इमरती कालोनी में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

सोनभद्र। समाजहितैषी विकास प्रताप के नेतृत्व में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. श्री उमाशंकर सिंह जी की...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks