सोनभद्र, 7 जुलाई — भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सोनभद्र जनपद में प्रथम आगमन पर राबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र एवं राबर्ट्सगंज नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। नगर के सम्मानित पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और भाजपा परिवार के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। गुलाब की पंखुड़ियों की बरसात और ढोल-ताशों के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया।

नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव की अगुवाई में नगर मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। विनय श्रीवास्तव ने कहा, “माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी का सोनभद्र में प्रथम आगमन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। हमने उनका भव्य स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता का परिचय दिया है।”
चुनावी तैयारी के मद्देनजर महत्वपूर्ण दौरा
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। वे पूरे प्रदेश में संगठनात्मक समीक्षा और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल मजबूत करने की कवायद कर रहे हैं। सोनभद्र में उनके स्वागत के लिए मुख्य सड़कों पर लगाए गए बैनर और पोस्टर इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि जिले में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और संगठनात्मक पेंच कसने के उद्देश्य से पंकज चौधरी के इस दौरे पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं कि आने वाले समय में जिले में पार्टी कितनी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



