39.4 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

श्री रानी सती दादी भक्त महिला मंडल ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का किया चुनाव

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र ब्यूरो : श्री रानी सती दादी भक्त महिला मंडल द्वारा 17 अप्रैल 2026 को आयोजित एक सौहार्दपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। यह चौथी बार है जब मंडल की भक्तिनों ने पूरे विश्वास और प्रेम के साथ इन्हीं बहनों को एक बार फिर नेतृत्व सौंपा है।

बैठक में श्रीमती अनिता थरड को पुनः अध्यक्ष, श्रीमती मीरा जालान को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती पूनम खेतान को सचिव पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। सभी भक्तों ने पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि इन पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में मंडल निरंतर प्रगति कर रहा है और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिल रही है।

उपस्थित प्रमुख भक्तिनों में माला जालान, सरोज जालान, संतोष जालान, अनीता कानोडिया, सुमन केजरीवाल, चाँदनी अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सीला जैन, सुषमा शर्मा, ममता जालान, नीलम अग्रवाल आदि शामिल रहीं।

महिला मंडल की इस एकजुटता और सामूहिक निर्णय को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिता थरड ने सभी भक्तिनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल को रानी सती दादी के आदर्शों के अनुरूप और अधिक सक्रिय बनाएंगे।

यह चुनाव पूरे प्यार, विश्वास और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ, जो महिला संगठनों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

पत्रकार को भातृ शोक

सोनभद्र। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र द्विवेदी के छोटे भाई अनुराग द्विवेदी का शनिवार शाम आकस्मिक निधन हो गया।...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks