33.5 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026

पाकिस्तान की मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 24 लोगों की मौत 

spot_img
जरुर पढ़े

इस्लामाबाद। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत शुक्रवार को एक आत्मघाती हमले से दहल गया। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार यह हमला उस समय अंजाम दिया गया, जब एक मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जा रही थी। इसमें 24 लोगों की जान चली गई और 78 घायल हो गए। मरने वालों में 16 पुलिसकर्मी बताए गए हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि मस्जिद के बाहर गड्ढा हो गया और मस्जिद की छत ढह गई। एक कम चर्चित आंतकी संगठन इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट प्रांत की राजधानी पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर कोहाट जिले में स्थित पुरानी पुलिस लाइन के समीप बनी मस्जिद में हुआ। एक हमलावर ने विस्फोटक लदे वाहन को मस्जिद परिसर से टकरा दिया था। इसके बाद बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। प्रांतीय पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने बताया कि मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमला किया गया।

धमाके की जांच जारी 

IGP हमीद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, ‘विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी पुरानी पुलिस लाइन के गेट से टकरा गई और फिर उसमें विस्फोट हो गया, साथ ही गोलीबारी भी हुई।’ KP के IGP हामिद ने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान स्पेशल ब्रांच की इमारत में एक और आत्मघाती विस्फोट हुआ। IGP ने आगे कहा, ‘अब तक पुलिस के साथ गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं।’ 

आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ी पुलिस 

IGP हमीद ने कहा, ‘KP पुलिस आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत दीवार की तरह खड़ी है, कायरतापूर्ण हमले हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकते।’ उन्होंने आगे अपने बयान में कहा, ‘शहीदों का खून बेकार नहीं जाएगा, आतंकवादियों और उनके मददगारों का अंजाम बहुत बुरा और मिसाल बनने वाला होगा।’ उन्होंने घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

तीन सौ करोड़ की लागत से  प्रदेश के प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक !

उत्तर प्रदेश सरकार नेपहले चरण में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks