35.4 C
Varanasi
Monday, May 25, 2026

राइस मिल के प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े



लसङा (रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र)।

रॉबर्ट्सगंज–खलियारी मार्ग स्थित लसङा गांव में संचालित अनन्या फूड नामक राइस मिल से निकल रहे प्रदूषण के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में गांव के महिला-पुरुष मिल के मुख्य गेट पर पहुंच गए और मानव शृंखला बनाते हुए जोरदार प्रदर्शन कर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि मिल की चिमनियों से लगातार जहरीली गैस, धुआं और राख निकल रही है, जिससे गांव का वातावरण दूषित हो रहा है। इसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी, एलर्जी व अन्य श्वसन संबंधी बीमारियां हो रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मिल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।ग्रामीणों का कहना था कि बार बार मिल प्रशासन से कहा गया कि आप अपनी चिमनियों को थोड़ा उपर कराकर तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपाय करते हुए संचालित करें जिससे कि लोगों को राहत मिली।ग्रामीणों ने प्रशासन से मिल के प्रदूषण की जांच कर कार्रवाई करने तथा प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बना रहा।


spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

न्याय के मंदिर में नई ऊर्जा का संचार : बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई टीम ने ली शपथ

सोनभद्र, 15 मई 2026। तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज का मंच आज अधिवक्ता एकता और संकल्प का गवाह बना। डिस्ट्रिक्ट बार...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks