36.7 C
Varanasi
Friday, June 5, 2026

विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैफे का हुआ शुभारम्भ

spot_img
जरुर पढ़े

आज दिनांक 06.03.2026 को मंडलायुक्त मिर्जापुर के द्वारा विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का फीता काट शुभारंभ  किया गया। सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर, रॉबर्ट्सगंज के द्वारा संचालित किया जाएगा।


उक्त कैफे को आजीविका मिशन के आर्थिक सहयोग से प्रेरणा  निर्माण कराया गया है, जहां पर जनपद में संचालित समूहों द्वारा बनाए गये विभिन्न प्रकार के व्यंजन तथा समूहों के उत्पाद बेचे जाएंगे।  1700 वर्ग फुट में बने इस कैफे में घर में बनने वाले विशेष तरह के शुद्ध व्यंजन भी उपलब्ध होंगे जिसमें विशेष रूप से मक्के की रोटी व सरसों का साग तथा सम की रोटी, पौधों के उत्पाद से बने बिस्किट एवं अन्य प्रकार के मिलेट्स फूड यहां पर खाने को मिलेंगे साथ ही साथ विभिन्न तरह के अन्य उत्पाद जैसे अचार, पापड़, चिप्स, बड़ी मसाले  आदि जो वस्तुएं  विभिन्न समूहों द्वारा बनाई जा रही है वह भी यहां पर बने स्टोर में बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

मुख्यमंत्री के संज्ञान में आई शिकायत के बाद सोनभद्र से बलरामपुर स्थानांतरित हुए विवादित क्लर्क

लखनऊ/सोनभद्र। शासन ने मुख्यमंत्री को लिखे गए एक शिकायती पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks