32.5 C
Varanasi
Thursday, September 10, 2026

लखनऊ के चर्चित ला-मार्टिनियर स्कूल में अध्यापक ने की छात्र से अश्लील हरकत, अध्यापक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

spot_img
जरुर पढ़े

राजधानी लखनऊ के चर्चित स्कूल ला-मार्टिनियर ब्वायज के टीचर पर नौवी के छात्र से गंदी हरकत का आरोप लगा है। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं

लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में स्थित चर्चित ला-मार्टिनियर ब्वायज इंटर कॉलेज के टीचर पर शिक्षक नागेश शुक्ला पर कक्षा नौ के छात्र से व्हाट्सऐप पर अश्लील चैट करने का आरोप लगा है। छात्र के पिता की शिकायत पर प्रिंसिपल ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही मिले। इसके बाद प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक छात्र के पिता ने बीते दिनों घर में बच्चे के मोबाइल में अश्लील चैट देखी थी। उन्होंने चेक किया तो पता चला अश्लील चैट शिक्षक नागेश शुक्ला द्वारा कई दिनों से की जा रही थी। उन्होंने बच्चे को डांटा। इसके बाद चैट की डिटेल और स्क्रीन शॉट लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल गैरी डेमिनिक एवरेट से मिले और मामले की शिकायत की।

प्रिंसिपल ने मामले की जांच की तो अभिभावक द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। प्रिंसिपल गैरी डेमिनिक एवरेट ने गौतमपल्ली थाने में इंस्पेक्टर विपिन सिंह से मिलीं और उन्हें लिखित में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी टीचर नागेश शुक्ला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। प्रिंसिपल और अभिभावक द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

मोबाइल स्क्रिन शॉट की पुलिस कर रही जांच

इंस्पेक्टर विपिन सिंह के मुताबिक टीचर के पिता के इस संबंध में बयान दर्ज किए गए। उन्होंने और प्रिंसिपल ने टीचर के मोबाइल की स्क्रिन शॉट मुहैया कराई। इसमें टीचर द्वारा अश्लील बातें करना पाया गया। टीचर ने छात्र से अश्लील फिल्मों के बारे में भी बातचीत की। इससे संबंधित साक्ष्य भी प्रिंसिपल और छात्र के पिता ने उपलब्ध कराए हैं।

ला-मार्टिनियर पर पहले भी उठे हैं सवाल

ला-मार्टिनियर कॉलेज की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं। 10 अप्रैल 2015 में परिसर में संदिग्ध हालात में छत से गिरकर नौवीं के छात्र राहुल श्रीधर की मौत हुई थी। छात्र के पिता ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया था। तीन से अधिक बार पूरे प्रकरण की जांच हुई पर अभी तक छात्र की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में नवंबर 2022 में 12वीं के छात्र यश सक्सेना की मौत हो गई थी।

राहुल की मौत का मामला कई सालों तक तूल पकड़े रहा। राहुल की मौत को कॉलेज प्रशासन और पुलिस जहां हादसा मान रही थी। वहीं, राहुल के विश्वनाथ श्रीधर ने हत्या का आरोप लगाया था। गौतमपल्ली पुलिस ने जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद पीड़ित पिता की शिकायत पर केरल के तत्कालीन मुख्यमंत्री के जांच के निर्देश दिए। यूपी के डीजीपी रहे ओपी सिंह ने जांच कराई थी। उधर, नवंबर 2022 में यश सक्सेना की मौत होने पर भी कॉलेज की सुरक्षा पर सवाल उठे थे।

साक्ष्य मिटाने का भी पीड़ित के पिता ने लगाया आरोप

राहुल के पिता विश्वनाथ श्रीधर ने कॉलेज प्रबंधन पर साक्ष्य मिटाने के भी आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि बेटे की ड्रेस में खून के धब्बे लगे थे। उन्हें मिटा दिया गया था। स्कूल के लोग जिस चादर में बेटे को लपेटकर सिविल अस्पताल ले गए थे, उसे भी कूड़े में फेंक कर जला दिया गया था।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

10 सितंबर राशिफल : गुरुवार के साथ भाद्रपद चतुर्दशी का शुभ संयोग, जाने किन राशियों को मिलेगा भरपूर पैसा ?

आचार्य कृपा शंकर पाण्डेय आज 10 सितंबर गुरुवार को चतुर्दशी तिथि के बाद पिठोरी अमावस्या शुरू होगी, चंद्रमा सिंह...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks