33.5 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026

तीन सौ करोड़ की लागत से  प्रदेश के प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक !

spot_img
जरुर पढ़े

उत्तर प्रदेश सरकार नेपहले चरण में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

लखनऊ।  विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को डिजिटल स्वरूप देने प्रक्रिया तेज हो गई। इसके लिए शासन ने पहले चरण में 14,429 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए 300 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

परियोजना के लिए श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड को हर स्कूल में कम से कम 65 इंच की के यूएचडी इंटरैक्टिव स्क्रीन, ओपीएस कंप्यूटर, वायरलेस माइक्रोफोन, वेबकैम और स्पीकर लगाए जाएंगे। एक घंटे और इन्वर्टर-बैटरी से कम से कम चार घंटे का बिजली बैकअप होगा। वाई-फाई, लैन, ब्लूटूथ और कम से कम 30 एमबीपीएस अनलिमिटेड ब्राडबैंड की 12 माह की सुविधा भी मिलेगी। एलएमएस में ई-दीक्षा व ई-विद्या आधारित पाठ योजना, क्विज, मूल्यांकन, उपस्थिति और विश्लेषण की सुविधाएं होंगी।

कक्षा एक से पांच तक एनसीईआरटी-एससीईआरटी आधारित डिजिटल सामग्री, वीडियो, एनीमेशन व वर्कशीट उपलब्ध रहेंगी। शिक्षकों को मौके पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर स्कूल अनुमानित लागत 2,07,910 रुपये है। तीन साल की हेल्प डेस्क और तीन-स्तरीय शिकायत निस्तारण व्यवस्था भी रहेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

पाकिस्तान की मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 24 लोगों की मौत 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत शुक्रवार को एक आत्मघाती हमले से दहल गया। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार यह...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks