कोलकाता । विंध्यलीडर संवाददाता । पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव आयोग के एक अंतरिम फैसले के बाद तृण मूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

चुनाव आयोग ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावों के लिए “All India Trinamool Congress” नाम और पार्टी के पारंपरिक “Flowers & Grass” यानी जोड़ाफूल चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर दोनों गुटों को रोक दिया है। ममता बनर्जी और विरोधी गुट के बीच पार्टी के नाम, संगठन और चुनाव चिन्ह पर चल रही लड़ाई के बीच चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से तीन-तीन नए नाम और तीन-तीन फ्री चुनाव चिन्ह के विकल्प मांगे हैं। यह व्यवस्था फिलहाल अंतरिम है और आगामी उपचुनावों के लिए लागू होगी। तृण मूल कांग्रेस के मूल नाम और पारंपरिक चुनाव चिन्ह पर अंतिम फैसला बाद की प्रक्रिया में होना है।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने इसे तृण मूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई के रूप में बताया और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है।



