प्रयागराज । महाराष्ट्र पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रयागराज में खेतों के बीच बने एक शेड में संचालित कथित ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार यहां एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही थी। कार्रवाई में करीब 140 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। मामले में गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
अंकुश द्विवेदी
प्रयागराज



