अयोध्या । 02 सितंबर । उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय और शिक्षाविद् तथा डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. निर्मला यादव सहित दिल्ली के व्यवसायी, लेखक और समाजसेवी 68 वर्षीय महेश भागचंदका श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास तीन नये सदस्यों के रूप में किए गए शामिल । दिल्ली के 68 वर्षीय व्यवसायी, लेखक और समाजसेवी भागचंदका को न्यास के कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि महेश भागचंदका राम मंदिर निर्माण के कुछ महत्वपूर्ण अनुष्ठानों से जुड़े रहें हैं। वह सपत्नीक 22 जनवरी 2024 को नव निर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्री भागचन्दका सपत्नीक यजमान के रूप में शामिल हुए थे , उस ऐतिहासिक समारोह के प्रारंभिक धार्मिक अनुष्ठानों में उन्होंने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। वह व्यावसाय, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपने लम्बे अनुभव के साथ न्यास में आये हैं।

एक विज्ञप्ति के अनुसार स्नातक भागचंदका कई दशकों से समाजसेवा और हिंदू धर्म की विरासतों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। उन्होंने भगवान राम की वन यात्रा से जुड़े 292 तीर्थ स्थलों पर श्री राम स्तंभ स्थापित कराने में भी सहयोग किया है, जिससे अयोध्या से बाहर भी मंदिर की सांस्कृतिक पहुंच का विस्तार हुआ है। वह वर्ल्ड हिंदू आर्थिक मंच के कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।
श्री भागचंदका विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तेज तर्रार नेता और राम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ता दिवंगत अशोक सिंघल के निकट के संबंधी हैं। उन्होंने भागचंदका ने “पुरोधा ऑफ हिंदुत्वा” नामक पुस्तक लिखी है, जिसमें स्वर्गीय सिंघल के जीवन और उनकी विरासत का वर्णन किया गया है।
श्री भागचंदका अशोक सिंघल फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी हैं। यह संस्था स्वर्गीय सिंघल के कार्यों को आगे बढ़ाने और व्यापक सांस्कृतिक पहलों को समर्थन देने के लिए काम करती है। अशोक सिंघल फाउंडेशन ने राममंदिर के शिलान्यास के अवसर पर स्मृति सामग्री वितरित की थी।
नयी महिला न्यासी डॉ. निर्मला यादव (66) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की हैं। उन्होंने हिंदी और संस्कृत में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यापन का 15 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वह सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने शिकोहाबाद में बीडीएम डिग्री कॉलेज, एमजी डिग्री कॉलेज प्राचार्या के के रूप में सेवाएं दी हैं।
न्यास के नये सदस्य विधिवेत्ता मदन मोहन पांडेय (74) अयोध्या के हैं और अयोध्या विवाद की कानूनी लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह छह वर्ष तक उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे हैं । उन्होंने 1990 से 2019 तक राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से संबंधित ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई में रामलला विराजमान की ओर से पैरवी भी की थी।
राजेन्द्र द्विवेदी
सोनभद्र



