लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा संदेश दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब में भी पार्टी सभी छोटे बड़े चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। साथ ही बसपा सुप्रीमाे मायावती ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपने गढ़ में कैडर कैंप चलाकर बूथ स्तर पर हाथी की चाल मजबूत करने मंत्र दिया है ।
ऑल इंडिया पदाधिकारियों की बैठक में तैयार होगा रोडमैप
बसपा मुख्यालय में सम्पन्न अखिल भारतीय बैठक में पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर आकाश आनंद नहीं दिखे, इससे पहले उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर बैठक में भी आकाश नहीं थे। मायावती ने साफ कर दिया कि पार्टी अब देश में सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी। बसपा में भतीजे और नेशनल कोओर्डिनेटर आकाश आनंद को लेकर मायावती ने गुरुवार को उनकी स्थिति स्पष्ट कर दी , और कहा कि आकाश को अभी परिपक्व होने की आवश्यकता है। इसलिए अभी आकाश को बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, लेकिन उन्हें पार्टी में काम करने की पूरी अनुमति है । अब से मायावती खुद सारे फैसले लिया करेंगी।

मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के हित और शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाने का मिशन उनके लिए सर्वोपरि है और इसके लिए सत्ता जरूरी है। मायावती ने पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में साफ कर दिया कि BSP अब देश में सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने कार्यो की समीक्षा के साथ कमियों को दूर करने की सलाह दी। उन्होंने हर वर्ष सालाना होने वाले कार्यों के बारे में भी पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को दिये गये सभी जरुरी दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अनुपालन करने की दी सख्त हिदायत।
बसपा सुप्रीमाे मायावती ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपने गढ़ में कैडर कैंप चलाकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को हाथी की चाल मजबूत करने का दिया मंत्र।
आज लखनऊ में हुई पूर्व मुख्यमंत्री की बैठक से लौटे मेरठ मंडल के नेताओं ने चुनावी रणनीति को गति देना शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों का मानना है कि त्यौहार के सीजन से पहले ही बसपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर वोट बैंक मजबूती के लिए रणनीति पर काम करेंगे।
ऑल इंडिया पदाधिकारियों की बैठक में तैयार होगा रोडमैप
आज लखनऊ में बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का निर्देश मिलने के बाद पदाधिकारी पश्चिमी यूपी के विभिन्न जनपदों में बड़े नेताओं की सभा और बैठकों का तैयार होगा रोडमैप।
विनोद सिंह
लखनऊ



