33.5 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026

उदंत मार्तंड साप्ताहिक समाचारपत्र से शुरू हुई देश में हिंदी पत्रकारिता

spot_img
जरुर पढ़े

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष- (साभार दीपक कुमार  केसरवानी के फ़ेसबुक वाल से )


पराधीन भारत में हिंदी भाषा एवं पत्रकारिता को बढ़ावा देने में उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के निवासी अधिवक्ता, साहित्यकार, पत्रकार, पंडित जुगल किशोर शुक्ला जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


   ब्रिटिश कालीन भारत में अंग्रेजी, फ़ारसी, उर्दू एवं बांग्ला भाषा में अखबार छपते थे, तब देश की राजधानी “कलकत्ता” में “कानपुर” के रहने वाले वकील पण्डित जुगल किशोर शुक्ल जी ने अंग्रेजों की नाक के नीचे हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास की आधारशिला उदंत मार्तंड समाचार पत्र  के माध्यम से रखी जिस पर आज हिंदी पत्रकारिता का शानदार भव्य भवन खड़ा है।  उक्त पत्रिका का प्रकाशन डेढ़ वर्ष से अधिक न हो सका। इस साप्ताहिक अखबार के प्रकाशक एवं सम्पादक जुगल किशोर शुक्ल ने 30 मई 1826 को “उदन्त मार्तण्ड” का पहला अंक प्रकाशित किया था , जिसके परिप्रेक्ष्य में ही 30 मई का दिन हिन्दी पत्रकारिता का उद्भव कहलाया और हम हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाते है।

  प्रत्येक मंगलवार को प्रकाशित होने वाले इस साप्ताहिक अखबार में हिन्दी भाषा के “बृज” और “अवधी” भाषा का मिश्रण होता था। पत्र वितरण में अंग्रेजों द्वारा लगातार डाक शुल्क में छूट न दिये जाने के कारण इसका 79 वाँ और आखिरी अंक दिसम्बर 1827 में प्रकाशित हुआ। इस समाचार पत्र के पहले अंक की 500 प्रतियाँ प्रकाशित हुयी थी।


उदंत मार्तंड साप्ताहिक प्रकाशन की तिथि 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, व डिजिटल मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मियों के लिए यादगार एवं नया इतिहास रचने का दिन है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

तीन सौ करोड़ की लागत से  प्रदेश के प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक !

उत्तर प्रदेश सरकार नेपहले चरण में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लखनऊ।  विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को डिजिटल स्वरूप देने प्रक्रिया तेज हो गई। इसके लिए शासन ने पहले चरण में 14,429 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के […]

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks