25.5 C
Varanasi
Monday, August 17, 2026

सोनभद्र पुलिस ने एक करोड़ का अवैध लावारिश गांजा किया बरामद

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र । जनपद के दुद्धी कोतवाली पुलिस की टीम ने एक ट्रक में चावल की बोरी में छिपाकर ले जाया जा रहा 10 कुन्तल अवैध गांजा बरामद किया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज पत्रकारों को को बताया कि बीती रात दुद्धी थाना क्षेत्र के रजखड़ क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम को दुद्धी हाथीनाला मार्ग पर एक संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ट्रक के पास पहुंची तो ट्रक पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू किया तो पता चला कि चावल की बोरी में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है। जांच में पुलिस टीम को 10 कुन्तल गांजा बरामद हुआ । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस टीम ने चालक के गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन वह मौके से फरार हो गया ।
बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0 अ0 सं0- 190/2025 धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम वाहन चालक व वाहन स्वामी व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

रसड़ा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह जी की स्मृति में इमरती कालोनी में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

सोनभद्र। समाजहितैषी विकास प्रताप के नेतृत्व में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. श्री उमाशंकर सिंह जी की...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks