33.5 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026

भाजपा नगर अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री के सामने ग्राम विकास में चल रही अनियमितताओ का खोला पूरा पुलिंदा ”,कहा जांच कराकर दोषियों के खिलाफ करेंगे कड़ी कार्रवाई

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र। जिले के गांवों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इन्हीं सवालों को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर ग्राम विकास और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में चल रही अनियमितताओं पर विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा।
  जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि कई ग्राम पंचायतों में सड़कों, नालियों, पटरी मार्गों और छोटे-छोटे पुलिया निर्माण में खुलेआम लापरवाही देखी जा रही है। सीधे शब्दों में उन्होंने कहा—“अधिकारियों एवं और कुछ कर्मचारियों  की लोकल तत्वों से मिलीभगत ने ग्रामीण विकास की रफ्तार रोक दी है।”

उन्होंने बताया कि कई गांव ऐसे हैं जहाँ बजट स्वीकृत होने के बाद भी कार्य महीनों तक शुरू नहीं हुए। कुछ स्थानों पर निर्माण सामग्री निम्न स्तर की उपयोग हो रही है और अभियंताओं द्वारा नियमित निरीक्षण के अभाव में काम मनमर्जी से चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी दावा किया कि कई ग्राम पंचायतों में कागजों पर पूरी हुई परियोजनाएँ जमीन पर अधूरी पड़ी हैं, यहां तक कि ग्राम पंचायत में विकास के लिये आयी धनराशि का अधिकांश हिस्सा केवल हैंड पम्प मरम्मत के नाम पर खर्च दिखा कर धनराशि का बंदरबांट किए जाने की शिकायत आम हो चली है और जिनके कंधों पर इसके जांच की जिम्मेदारी है उन्होंने अपनी आंखों पर मोटी पट्टी बाँध ली है जिससे ग्रामीणों में गहरा असंतोष है।

उपमुख्यमंत्री ने इस रिपोर्ट को गंभीरता से लिया और कहा कि “ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी अनियमितता पाई जाएगी, उसकी जांच होगी और दोषी कर्मचारी कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।”


बैठक के बाद श्रीवास्तव ने कहा कि “डबल इंजन सरकार में कोई भी कमीशनखोरी या देरी से विकास कार्य नहीं चलेगा। ग्राम स्तर तक पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।”
इस मुलाकात के बाद जिले भर में चर्चा है कि अब गांवों में विकास कार्यों की समीक्षा तेज होगी और कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

तीन सौ करोड़ की लागत से  प्रदेश के प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक !

उत्तर प्रदेश सरकार नेपहले चरण में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लखनऊ।  विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को डिजिटल स्वरूप देने प्रक्रिया तेज हो गई। इसके लिए शासन ने पहले चरण में 14,429 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के […]

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks