34.6 C
Varanasi
Friday, March 13, 2026

The Aryans Academy में माँ सरस्वती की पूजा संपन्न, ज्ञान-बुद्धि की हुई कामना

spot_img
जरुर पढ़े

रॉबर्ट्सगंज (संत नगर) — द आर्यन्स एकेडमी, संत नगर रोबर्ट्सगंज में आज शुक्रवार को बड़ी ही श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया। यह पूजा विद्यालय परिसर में बहुत ही भक्ति-पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

पूजा का शुभारंभ पंडित सतीश शुक्ला एवं पंडित शैलेश उपाध्याय जी के संरक्षण में मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। मुख्य यजमान प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार जालान जी तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती चित्रा जालान जी ने पूर्ण समर्पण भाव से पूजा में भाग लिया। उन्होंने पूजा के दौरान विद्यालय परिवार के सभी बच्चों, अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं के लिए माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने तथा उन्हें ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूजा के साथ हवन और आरती भी संपन्न हुई, जिससे पूरे परिसर में दिव्य वातावरण बना रहा। इस अवसर पर प्रियंका चौबे, हरिओम पांडे, सुषमा पांडे, प्रतिमा चौबे, निशा चौबे, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, आर्यन, प्रिया, सुमन जायसवाल, अपर्णा जायसवाल, धर्मेंद्र पांडे सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती से शुभ आशीष प्राप्त करने की कामना की। द आर्यन्स एकेडमी नियमित रूप से ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जो बच्चों में नैतिक मूल्यों और अध्यात्मिक भावना को मजबूत करते हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैफे का हुआ शुभारम्भ

आज दिनांक 06.03.2026 को मंडलायुक्त मिर्जापुर के द्वारा विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का फीता काट शुभारंभ  किया...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks