13 C
Varanasi
Wednesday, February 4, 2026

सरकारी भूमि पर अपात्रों को मिला पट्टा, ग्रामीणों ने किया विरोध

spot_img
जरुर पढ़े

O ग्रामीणों ने तहसील दिवस में एप्लीकेशन देकर लगाई न्याय की गुहार

O स्टेट हाईवे स्वीकृत होने के बाद सरकार के पैसे का होगा दुरुपयोग मुआवजे की मोटी रकम वसूलेगे के पट्टा धारक

सोनभद्र। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा लसड़ा में सिरपालपुर मार्ग के समीप जल निगम टंकी के पास स्टेट हाईवे से सटी सरकारी जमीन पर आधे दर्जन से  अधिक लोगों द्वारा अवैध कब्जा  कर कब्जा किए जाने के विरोध में सोमवार को उक्त गांव के ग्रामीण रहवासियों ने  विरोध प्रदर्शन कर उक्त कब्जे के आधार पर पट्टा लेने वाले लोगों का नाम निरस्त किए जाने की गुहार लगाई है

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों ने  आपस में सांठ-गांठ कर पात्र व्यक्ति को दरकिनार करते हुए भूमाफियाओं को पट्टा दे दिया  जिस पर उनके द्वारा तत्काल कब्जा की प्रक्रिया की जाने लगी। कब्जा होता देख जब गाँव के ग्रामीणों द्वारा उनके कब्जे का विरोध किया गया तो उनके साथ गाली गलौज की गयी व उन लोगों को धमकी दी गई, जिस पर संबंधित पीड़ित पात्र गरीब परिवार तहसील दिवस में मामले को लेकर पत्रक देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई गई।उधर दो दिन गुजरने के बाद भी कोई सुनवाई न होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने फिर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई।
यहाँ  आपको बताते चलें कि उक्त पट्टे की  कार्यवाही कुछ लोग अपने निजी लाभ के लिए बड़े ही सोच समझ के साथ  की गई उक्त पट्टा  आवंटन की प्रक्रिया अपनाई गई है जिसमें य़ह निहित है कि उक्त जमीन स्टेट हाईवे के एकदम किनारे पर स्थित है और वर्तमान में उक्त स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है और उक्त जमीन जैसे ही उक्त हाईवे में जाएगी सरकार द्वारा मुआवजे की भारी रकम उन्हें मिलने की संभावना है  और आशंका जताई जा रही है कि उक्त रकम लेने को लेकर  ही रची गई पूरी पट्टा की कहानी।
   प्रदर्शन कर रहे  लोगों में संयोजक संदीप मिश्रा, संदीप कुमार, सोनू ,निर्मला,जीरा, सरोज, मनोज़, प्रेमा, योगेंद्र विश्कर्मा,मीरा, मौसाफिर, सोनी, पन्ना, पुल्लू, मोटी, पूनम, रीता, गीता, लाल मोहर, प्रेम प्रकाश, गुड्डू, धीरेन्द्र, रिंकू, अनूप आदि लोग मौजूद रहें।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

सोनभद्र बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को पढ़ायेगा अनुशासन का पाठ

सोनभद्र, 3 फरवरी 2026 — सोनभद्र बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति  कोर्ट परिसर में काली कोट पहन कर घूमने...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks