25.7 C
Varanasi
Monday, February 9, 2026

खड़ी ट्रक मे, पीछे से कार ने मारी टक्कर,एक की मौत तीन घायल

spot_img
जरुर पढ़े

कर्मा / सोनभद्र।

स्थानीय थाना क्षेत्र के भरकवाह गाँव के समीप मध्य रात्रि के करीब किसी शादी समारोह से घर वापस जा रहे थाना राजगढ़ मिर्जापुर के गांव रामपुर 38 निवासी ओमप्रकाश मिश्रा पुत्र बलवंत मिश्रा उम्र करीब 45 वर्ष की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई , जब कि उनका पुत्र मयंक कुमार उम्र 20 वर्ष, प्रशांत मिश्रा उम्र 42 वर्ष, राजू मिश्रा 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये।


मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग एक कार से केकराही के पास बसवा गाँव से एक शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, भरकवाह गाँव के पास मिरजापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने किसी वाहन से टेकओवर कर अपने दाहिने तरफ मोड़ दिया, जिससे बचने के लिए कार चालक रामलाल ने अपने बाई तरफ अपनी कार मोड़ दी कि बाये पटरी पर बालू लादकर खड़ी ट्रक में टक्कर हो गई। भरकवाह निवासी रामकेश ने बताया कि आवाज सुन हम आस पास के लोग मौके पर पहुँचे, तत्काल घायलों को पगिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डाक्टर  ने जिला अस्पताल के लिए  रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक  जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही ओंम प्रकाश की मौत हो गई और घायल तीन लोगों का ईलाज चल रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

राइस मिल के प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

लसङा (रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज–खलियारी मार्ग स्थित लसङा गांव में संचालित अनन्या फूड नामक राइस मिल से निकल रहे प्रदूषण के विरोध...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks