लखनऊ। विंध्यलीडर संवाददाता । सत्रह साल की प्रशासनिक सेवा के बाकी रहने के बाद भी उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल इस्तीफा दे दिया जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर भी कर लिया है।

जबकि दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से शिक्षा प्राप्त करने वाली और लंदन की आकर्षक नौकरी छोड़कर सिविल सेवा का रास्ता चुना था। और प्रदेश में मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की जिलाधिकारी के तौर पर उन्होंने अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और प्रभावी फैसलों से अपनी पहचान बनाई।

इस्तीफा मंजूर होने के बाद दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X इस्तीफा मंजूर होने के बाद दिव्या मित्तल ने जयशंकर प्रसाद की कुछ पंक्तियां साझा किया जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।



