28.2 C
Varanasi
Sunday, August 16, 2026

रसड़ा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह जी की स्मृति में इमरती कालोनी में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र। समाजहितैषी विकास प्रताप के नेतृत्व में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. श्री उमाशंकर सिंह जी की स्मृति में रविवार, 16 अगस्त 2026 को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर स्व. उमाशंकर सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. उमाशंकर सिंह जी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन क्षेत्र एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

इमरती कॉलोनी के विकास एवं उत्थान में भी स्व. उमाशंकर सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कॉलोनीवासियों के साथ उनका सदैव आत्मीय संबंध रहा और वे यहां के लोगों के सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह खड़े रहे। उनके स्नेह, सहयोग और योगदान को कॉलोनीवासी सदैव याद रखेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार एवं उनके समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. उमाशंकर सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर विमल चतुर्वेदी,हरिप्रबोध पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, नीटू मेहता,रितेश सिन्हा आदि इमरती कालोनी निवासी उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खनन पट्टा लेने के मामले में अदालत ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का दिया आदेश

सोनभद्र:  न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सोनभद्र ने चंदन दूबे द्वारा दायर याचिका में दिनांक 12...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks