उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश में 86 नामों की पैनलिस्ट जारी की है। इसमें दो उपाध्यक्ष, छह क्षेत्रीय समन्वयक, 12 राज्य प्रवक्ता, 21 स्टेट मीडिया , 45 जिला प्रवक्ता को

लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। अभी हाल ही में भाजपा ने नई टीम का ऐलान किया था। भाजपा की राह पर अब कांग्रेस भी चल पड़ी है।

आज शाम को कांग्रेस ने प्रदेश में मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। कांग्रेस ने 86 कार्यकर्ताओं की लिस्ट जारी की है। जिसमें दो उपाध्यक्ष, छह क्षेत्रीय समन्वयक, 12 राज्य प्रवक्ता, 21 स्टेट मीडिया, 45 जिला प्रवक्ता को नियुक्त किया है।
कांग्रेस नेता ने बताया कि यह नवगठित टीम उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनता के मुद्दों को प्रखरता से मीडिया के समक्ष रखेगी।



