29 C
Varanasi
Sunday, September 13, 2026

गाजियाबाद में कार में मिला डीजीएम का शव, मुंह से निकल रहा था झाग

spot_img
जरुर पढ़े

गाजियाबाद के एनएच-9 पर डीजीएम मार्केटिंग का शव कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद । विंध्यलीडर संवाददाता । कविनगर क्षेत्र के एनएच नौ पर कार में शुक्रवार सुबह कंपनी के डीजीएम मार्केटिंग का शव ड्राइविंग सीट पर मिला। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई है।

डीजीएम मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थे अनुराग

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त विजयनगर के प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी अनुराग श्रीवास्तव (51) के रूप में हुई। वह पत्नी प्रीति, बेटी अनुषा और पांच साल के बेटे आरुष के साथ रहते थे। अनुराग बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित गाजियाबाद प्रेसिजन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में डीजीएम मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थे।

घर से ऑफिस के लिए निकले थे

अनुराग शुक्रवार सुबह नौ बजे घर से कार से ऑफिस जाने के लिए निकले थे। करीब आधे घंटे बाद जब वह कविनगर क्षेत्र में एनएच-नौ के किनारे भवानी स्टील रोड पर पहुंचे। अंदेशा है कि इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। कार सड़क किनारे खड़ी कर वह ड्राइविंग सीट पर ही अचेत हो गए। जेब से मिले आईडी कार्ड से पहचान हुई।

पोस्टमॉर्टम से होगा कारण स्पष्ट

एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण मौत की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि अनुराग किसी बीमारी की दवा लेते थे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

भदोही के राष्ट्रीय लोक अदालत में 58039 मामलों का हुआ निस्तारण ; बैंक के मामलों में 3.75 करोड़ की वसूली

भदोही में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 72,658 मामले आए, जिनमें 58,039 का निस्तारण किया गया। बैंक संबंधी मामलों...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks