29 C
Varanasi
Sunday, September 13, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले घर घर तक पहुंचेगी भाजपा, कोर कमिटी में हुआ चुनावी रोडमैप पर मंथन

spot_img
जरुर पढ़े

उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले बीजेपी ने हर घर तक पहुंचने का प्लान तैयार कर लिया है। पीएम मोदी के बर्थडे 17 नवंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान पार्टी यह एक्सरसाइज पूरी करेगी।

लखनऊ । विंध्यलीडर संवाददाता । विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने हर घर तक पहुंचने की योजना तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 नवंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान पार्टी यह एक्सरसाइज पूरी करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में हुई कोर कमिटी की बैठक में संकल्प अभियान को सफल बनाने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2027 के रोडमैप पर मंथन हुआ।

एमएलसी सीटों की चर्चा

नवंबर में प्रस्तावित 11 विधान परिषद सीटों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बीजेपी पांच प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। नवंबर में राज्यसभा की 10 सीटें भी खाली हो रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दिनों में होने वाले दौरों-कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल हुए। बीएल संतोष शनिवार को कानपुर के दौरे पर होंगे। वहां क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

प्रदेश महामंत्रियों संग होगी बैठक

बीएल संतोष शनिवार को सुबह प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों संग बैठक करेंगे। इसके अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे। उसके बाद कानपुर जाएंगे। वहां कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय यों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार शाम यू पी के प्रभारी विनोद तावड़े साथ लखनऊ एयर पोर्ट पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, प्रदेश महामंत्री संजय राय, रामप्रताप चौहान, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला सहित अन्य ने स्वागत किया। जबकि बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अगवानी की।

हर वर्ग तक पहुंच

कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें हर वर्ग तक पहुंचना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कृतित्व से सेवा शब्द के मूल भाव को जन-जन तक पहुंचाया है। उसे शासन की संस्कृति बनाया है। एक महीने चलने वाले इस अभियान के जरिए युवाओं के साथ ही महिलाओं, बुजुगों और हर लाभार्थी तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। 17 सितंबर को हर बूथ पर प्रत्येक लाभार्थी परिवार आर्शीवाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्ष की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

युवाओं पर फोकस

उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचना है। उन्हें लोगों के जीवन में आए बदलाव, देश में हुए सकारात्मक कामों और वैश्विक छवि में आए बदलाव के बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का सोशल मीडिया के विभिन्न प्लैटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार भी जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में सरकार की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठन के स्तर पर की गई तैयारियां साझा कीं। बैठक में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों के जल्द गठन पर सहमति बनी। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने कहा कि इनके गठन के बाद संगठन की योजना के अनुसार अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं।

एमएलसी सीटों की चर्चा

नवंबर में प्रस्तावित 11 विधान परिषद सीटों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बीजेपी पांच प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। नवंबर में राज्यसभा की 10 सीटें भी खाली हो रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दिनों में होने वाले दौरों-कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल हुए। बीएल संतोष शनिवार को कानपुर के दौरे पर होंगे। वहां क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

प्रदेश महामंत्रियों संग होगी बैठक

बी एल संतोष शनिवार को सुबह प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों संग बैठक करेंगे। इसके अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे। उसके बाद कानपुर जाएंगे। वहां कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार शाम प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, प्रदेश महामंत्री संजय राय, रामप्रताप चौहान, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला सहित अन्य ने स्वागत किया। जबकि बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अगवानी की।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

भदोही के राष्ट्रीय लोक अदालत में 58039 मामलों का हुआ निस्तारण ; बैंक के मामलों में 3.75 करोड़ की वसूली

भदोही में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 72,658 मामले आए, जिनमें 58,039 का निस्तारण किया गया। बैंक संबंधी मामलों...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks