सोनभद्र। भादी अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राणी सती दादी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुनीता सावारिया द्वारा भक्ति कीर्तन प्रस्तुत किया गया।
सुनीता सावारिया ने “दादी थारे मंदिरियो पर मोर बोले”, “दादी थारो मुखड़ो चांद को टुकड़ो” सहित अनेक लोकप्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों के दौरान पूरा मंदिर परिसर दादी जी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कीर्तन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा दादी जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद विधिवत महाआरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और दादी जी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
भादी अमावस्या के अवसर पर झुंझुनूं में लगने वाले प्रसिद्ध मेले और धार्मिक परंपरा से प्रेरणा लेते हुए सोनभद्र स्थित राणी सती दादी मंदिर में भी प्रतिवर्ष दो दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रवि जालान, विनोद जालान, अशोक जालान, एडवोकेट अनिता थरड, मीरा जालान, पूनम खेतान, विप्लव जालान, पुरुषोत्तम जालान, विमल जालान, रमेश गोयल, राकेश जालान, दिनेश जालान सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



