25.5 C
Varanasi
Monday, August 17, 2026

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र 11 जुलाई 2025 अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने अधिवक्ता भवन तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज में विश्व जनसंख्या दिवस पर मांग किया कि हमारे देश में बढती जनसंख्या के कारण भारी मात्रा में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो रहा है। जिसके कारण देश में भूखमरी, पानी व बिजली की समस्या, आवास की समस्या, अशिक्षा का दंश, चिकित्सा की बदइंतजामी व रोजगार के कम होते विकल्प इत्यादि प्रकार की समस्याओं से जूंझना पड रहा है। पूरे विश्व की जनसंख्या सात अरब से ज्यादा है  जिसमें अकेले भारत की जनसंख्या लगभग 1 अरब 45 करोड़ के आसपास है। भारत विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।

आजादी के समय भारत की जनसंख्या मात्र 33 करोड़ थी जो आज पांच गुना तक बढ़ गयी है। परिवार नियोजन के कमजोर तरीकों, अशिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अभाव, अंधविश्वास और विकासात्मक असंतुलन के चलते आबादी तेजी से बढ़ी है। संभावना है कि 2050 तक देश की जनसंख्या 1.6 अरब हो जायेगी। फिलहाल भारत की जनसंख्या विश्व जनसंख्या का 18.5 फीसद है। भूभाग के लिहाज के हमारे पास मात्र 2.5 फीसद जमीन है और  केवल 4 फीसद जल संसाधन है। जनसंख्या नियंत्रण, सतत विकास सुनिश्चित करने, प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन को रोकने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए आवश्यक है, जनसंख्या वृद्धि से संसाधनों पर दबाव पड़ता है, जिससे पर्यावरण क्षरण, गरीबी और अन्य सामाजिक समस्याएं हो सकती हैं ! विश्व जनसंख्या दिवस पर पर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

रसड़ा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह जी की स्मृति में इमरती कालोनी में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

सोनभद्र। समाजहितैषी विकास प्रताप के नेतृत्व में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. श्री उमाशंकर सिंह जी की...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks