32.5 C
Varanasi
Thursday, September 10, 2026

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक करोड़ महिलाओं को देगी ब्याज मुक्त एक-एक लाख रूपए , पहली किस्त मिलेगी दिसम्बर में

spot_img
जरुर पढ़े

यूपी की योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं को बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। 20 हजार की पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी।

विंध्यलीडर की खास खबर

लखनऊ। विंध्यलीडर संवाददाता । विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं को बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। यह रकम सीधे महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। पहली किस्त के रूप में 20 दिसंबर में जारी होगी। दूसरी किस्त में 30 हजार और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। सरकार उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत ब्याज मुक्त लोन के रूप में यह रुपए मुहैया कराएगी। इसके लिए समूह से जुड़ी एक करोड़ महिलाओं को एक विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। यह योजना तीन वर्ष के लिए लागू होगी।

इस योजना के बारे में बताते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस पर लगातार काम चल रहा है। ऐसे में यह योजना समूह की एक करोड़ बहनों को आर्थिक रूप से और सशक्त करने के लिए लागू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को योजना भवन में ग्राम्य विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की गई। बैंकों के साथ योजना को अमलीजामा पहनाने पर मंथन किया गया। योजना में एक करोड़ महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये का ब्याज मुक्त क्रेडिट दिया जाएगा। इस धनराशि का उपयोग महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय को शुरू करने अथवा पहले से संचालित उद्यम को विस्तार देने में कर सकेंगी।

निर्देश दिए गए कि बैंकिंग व्यवस्था को ग्रामीण महिलाओं के लिए और अधिक सुगम बनाया जाए तथा बैंक से संबंधित विभिन्न कार्यों को भी समूह की प्रशिक्षित बहनों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर कराने की संभावनाओं को बढ़ाया जाए।

डीबीटी के माध्यम से सीधे मिलेगी धनराशि

पहली किस्त लौटाने के बाद उन्हें 30 हजार रुपये की दूसरी किस्त दी जाएगी। फिर तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि बिचौलियों की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके और लाभार्थी को समयबद्ध रूप से धनराशि प्राप्त हो।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

10 सितंबर राशिफल : गुरुवार के साथ भाद्रपद चतुर्दशी का शुभ संयोग, जाने किन राशियों को मिलेगा भरपूर पैसा ?

आचार्य कृपा शंकर पाण्डेय आज 10 सितंबर गुरुवार को चतुर्दशी तिथि के बाद पिठोरी अमावस्या शुरू होगी, चंद्रमा सिंह...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks