रावर्ट्सगंज । दि आर्यन्स एकेडमी, संत नगर रावर्ट्सगंज में आज मातृत्व दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने अपनी माताओं का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा माताओं को तिलक लगाकर और फूल भेंट करके की गई। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें गाना, नृत्य, ग्रीटिंग कार्ड और पोस्टर बनाना शामिल रहा। बच्चों ने माताओं के सम्मान में कुर्सी रेस और अन्य मजेदार खेलों का भी आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने माताओं का विशेष सम्मान किया और वादा किया कि वे हमेशा अपनी माताओं का सम्मान करेंगे क्योंकि “माँ ही हमारे जीवन की आधारशिला है”। बच्चों की इस भावुकता और लगन को देखकर उपस्थित माताएँ काफी प्रसन्न दिखीं।

इस अवसर पर निशा चौबे, प्रियंका, अपर्णा, सुल्ताना, प्रतिमा, सुमन, सुषमा, नेहा, प्रिया, शिवांगी, महेश, योगेश, उमाकांत, अश्विनी, तिलक दीक्षित सहित कई अन्य माताएँ और अभिभावक उपस्थित रहे।
दि आर्यन्स एकेडमी के इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को बच्चों में विकसित करना शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है।



