34.3 C
Varanasi
Wednesday, September 9, 2026

क्या आप जानते हैं कि 1280 किलो सोने निर्मित बंशीधर मंदिर का क्या है रहस्य ? विश्व में क्यों है प्रसिद्ध , और यह कहां पर है स्थित !

spot_img
जरुर पढ़े

झारखंड के गढ़वा जिले में बंशीधर मंदिर में स्थापित करीब 1,280 किलोग्राम सोने से निर्मित भगवान कृष्ण की मूर्ति को सपने के आधार पर पहाड़ी से खुदाई कर निकाला गया था। यहां पर पूरे एक माह तक चलता है मेला

ऊषा वैष्णवी

गढ़वा ।  विंध्यलीडर संवाददाता । जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर नगर उंटारी में बंशीधर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में सैकड़ों वर्ष पुरानी श्रीकृष्ण की अद्वितीय 4.5 फुट ऊंची और कथित तौर पर लगभग 1,280 किलोग्राम सोने से निर्मित अत्यंत मनमोहक प्रतिमा अवस्थित है। इस प्रतिमा में  भगवान कृष्ण शेषनाग के फन पर निर्मित 24 पंखुडियों वाले विशाल कमल पर विराजमान है।

मंदिर के प्रस्तर लेखों और पहले पुजारी दिवंगत सिद्धेश्वर तिवारी द्वारा लिखी गई पुस्तक के अनुसार, विक्रम संवत 1885 में नगर उंटारी के महाराज भवानी सिंह की विधवा रानी शिवमानी कुंवर ने लगभग 20 किमी दूर शिवपहरी पहाड़ी में दबी पड़ी इस कृष्ण प्रतिमा के बारे में सपना देखकर ही जाना था।

कृष्ण की भक्ति में डूबी रहने वाली रानी ने एक बार कृष्णाष्टमी का व्रत किया था और उसी रात भगवान ने उन्हें दर्शन दिए। इसके बाद सपने में ही भगवान ने कहा कि कनहर नदी के किनारे शिवपहरी पहाड़ी में उनकी प्रतिमा गड़ी है और कृष्ण ने रानी से यह प्रतिमा राजधानी लाने के लिए कहा। सपने में ही रानी को उस प्रतिमा के दर्शन भी हुए।

इस सपने के बाद सुबह रानी अपने सेना के साथ उस पहाड़ी पर गईं और पूजा-अर्चना के बाद रानी के बताए गए स्थान पर खुदाई प्रारंभ हुई। खुदाई के दौरान रानी को बंशीधर की अद्वितीय प्रतिमा मिली। इस प्रतिमा को हाथी पर रखकर नगर उंटारी लाया गया। रानी इस प्रतिमा को अपने गढ़ में स्थापित करना चाहती थीं, परंतु गढ़ के मुख्य द्वार पर हाथी बैठ गया और लाख प्रयास के बाद भी वह हाथी यहां से नहीं उठा।

पुस्तक के अनुसार, राजपुरोहित के परामर्श के बाद रानी ने उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित कर वहां मंदिर बनवाया। कहा जाता है कि पहाड़ी पर मिली प्रतिमा केवल श्रीकृष्ण की थी। इस कारण कालांतर में वाराणसी से राधा की अष्टधातु की प्रतिमा भी बनावाकर यहां लाई गई, और भगवान कृष्ण की प्रतिमा के बामांग में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ स्थापित की गई।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

भारतीय शेयर बाजार में 30 साल बाद पहली बार होने जा रहा है कि , एक ही दिन में आएंगे एक साथ 6 IPO

आईपीओ मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए आज एक साथ छह मौके खुल रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks