30.1 C
Varanasi
Monday, September 7, 2026

जनपदीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ओबरा और रेणुकूट  के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

spot_img
जरुर पढ़े

ओबरा (सोनभद्र)। जनपदीय माध्यमिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में ओबरा और रेणुकूट की टीमों का दबदबा रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओबरा शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी नारायण सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

बालिका वर्ग की 19 वर्ष आयु श्रेणी में आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज, रेणुसागर की टीम विजेता रही, जबकि आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज, रेणुकूट ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज, रेणुकूट की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।

बालक वर्ग की 19 वर्ष आयु श्रेणी में शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, ओबरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज, रेणुकूट की टीम उपविजेता रही। 17 वर्ष आयु वर्ग में चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मधुपुर विजेता और रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज, चोपन उपविजेता रहा। वहीं, 14 वर्ष आयु वर्ग में शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, ओबरा ने विजेता का खिताब जीता।

मुख्य अतिथि चांदनी देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां आज शिक्षा के साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

विद्यालय के प्रबंधक राकेश मिश्र ने खिलाड़ियों से हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। अध्यक्षता कर रहे ईश्वरी नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन और नियमित अभ्यास के माध्यम से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक अरविंद कुमार, बलबीर सिंह, इंदु सिंह, रमेश सिंह, पुष्पिता पाठक, राहुल त्रिपाठी, श्वेता द्विवेदी और अनुराग पाण्डेय सहित शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

फरवरी – मार्च  में हो सकते हैं उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और पंजाब समेत 5 राज्यों में  विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks