32.4 C
Varanasi
Monday, September 7, 2026

एनटीपीसी विंध्याचल में मेंटर डे 2026 का आयोजन, मेंटर्स एवं मेंटीज का हुआ सम्मान

spot_img
जरुर पढ़े

शक्तिनगर । सोनभद्र । एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा  मेंटर्स डे 2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन में मेंटोरिंग की संस्कृति को सुदृढ़ करना, अनुभव एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा मेंटर्स और मेंटीज के बीच सार्थक संवाद एवं सहयोग को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) श्री किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री मणिक्यन सुरेश, महाप्रबंधक(टीएस एवं परियोजना) श्री देबब्रता त्रिपाठी, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ) डॉ. विनोद कुमार भराली, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) श्री निर्मल कुमार सिंह,  महाप्रबंधक (वीएसआर ओवरहालिंग) श्री एच. पी. देवांगन, महाप्रबंधक (रसायन) श्री टी. एन. सीतारमन, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती रुमा दे शर्मा, अपर महाप्रबंधक(आर एल आई) श्रीमती देबास्मिता त्रिपाठी, अन्य अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर्स, मेंटर्स एवं मेंटीज के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, एनटीपीसी गीत एवं केक कटिंग सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती रुमा दे शर्मा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने मेंटरिंग को कर्मचारियों के व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

समारोह के दौरान प्रतिभागियों के लिए फन गेम्स एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मेंटर्स एवं मेंटीज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण वर्ष 2025 के मेंटर्स एवं मेंटीज द्वारा अनुभव साझा करना रहा। उन्होंने मेंटरिंग के दौरान प्राप्त सीख, चुनौतियों और उपलब्धियों को साझा करते हुए इस पहल के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) श्री किशोर कुमार होता द्वारा आशीर्वचन प्रदान करते हुए मेंटर्स एवं मेंटीज को निरंतर सीखने, एक-दूसरे से अनुभव साझा करने और संगठनात्मक लक्ष्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। वही महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री मणिक्यन सुरेश द्वारा अपने संबोधन मे संगठन में ज्ञान-साझाकरण, मार्गदर्शन एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में मेंटरिंग की भूमिका को रेखांकित किया। 

कार्यक्रम के दौरान मेंटर्स डे 2026 के अंतर्गत चयनित मेंटर्स एवं मेंटीज, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा वर्ष 2025 के मेंटर्स एवं मेंटीज को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ाया तथा मेंटरिंग पहल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के साथ ग्रुप फोटो लिया गया। समारोह ने एनटीपीसी विंध्याचल में सीखने, मार्गदर्शन, अनुभव-साझाकरण और टीम भावना की संस्कृति को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा मेंटरिंग को संस्थागत रूप से बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अप्रैल 2026 में ‘संवाद सेतु मेंटरिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें 38 मेंटर–मेंटी जोड़ियों ने 100 प्रतिशत सहभागिता दर्ज की थी। यह पहल संगठन में ज्ञान के हस्तांतरण, नेतृत्व विकास और कर्मचारियों की क्षमता निर्माण की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

फरवरी – मार्च  में हो सकते हैं उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और पंजाब समेत 5 राज्यों में  विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks