31.9 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026

आर्यन एकेडमी ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र।सर्वप्रथम माँ शारदा और सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आर्यन एकेडमी में बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा अनिका और मधु ने उपस्थित शिक्षक एवम् शिक्षकाओं  के सम्मान में गीत और नृत्य प्रस्तुत किया ।

विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक विनोद जालान व प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान ने सभी उपस्थित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हमें सिर्फ तकनीकी शिक्षा पर ध्यान न देते हुए छात्रों को आत्मा को कैसे महान बनाना यह भी बताना होगा तभी हमारे छात्र शिक्षा के शाब्दिक अर्थ को समझ सकेंगे ।

वहीं प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि छात्र व छात्राओं को न केवल शिक्षा दे बल्कि उनमें हमारे पुरातन संस्कारों  , अनुशासन एवं परम्पराओं  की भी शिक्षा दे जिससे हमारा महान देश विश्व में अपना परचम पुनः फहरा सके ।

इसी अवसर  सोनभद्र मारवाड़ी युवा महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सांवरिया व कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम केडिया , सचिव चित्रा जालान तथा निवर्तमान  अध्यक्ष श्रीमती रितु जालान ने सभी शिक्षकों को न सिर्फ उपहार दिया बल्कि उनके सम्मान में केक भी काटवाया  और शिक्षकों की तुलना मोमबत्ती से की जिस प्रकार एक मोमबत्ती खुद जल कर समाज को प्रकाशित करता वही शिक्षक भी करते हैं कि अपने त्याग और समर्पण से समाज को एक नई दिशा देने के लिए नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

युवाओं के जोश से गूंजा मुकुंदपुर, छोटू सरोज की टीम ने जीती दही हांडी प्रतियोगिता

प्रयागराज । मुकुंदपुर युवा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सौरभ यादव द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भव्य दही...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks