29.1 C
Varanasi
Friday, September 4, 2026

साधारण कार्यकर्ता अजीत रावत को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री

spot_img
जरुर पढ़े

पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मिठाईया बांटकर जतायी अपनी खुशियाँ

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अजीत रावत को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। एक साधारण परिवार से निकलकर संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक यात्रा शुरू करने वाले अजीत रावत को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा की उस संगठनात्मक संस्कृति को भी रेखांकित करती है, जिसमें जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है।

अजीत रावत की नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता, जिम्मेदारी और कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने एक छोटे से साधारण परिवार में जन्मे और सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा करने वाले व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर यह संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता की पहचान उसके परिवार की सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि उसके समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा की भावना से होती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अजीत रावत जैसे जमीनी कार्यकर्ता को नेतृत्व की जिम्मेदारी देना भारतीय जनता पार्टी की उस विचारधारा का प्रतीक है, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और उसे मुख्यधारा के नेतृत्व में स्थान देने की बात की जाती है। यह विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत से भी जुड़ा हुआ है, जिसके अंतर्गत समाज के सबसे अंतिम और वंचित व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

अजीत रावत ने भी अपनी नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा काशी क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सेवा की भावना को मजबूत करने का रहेगा।

अजीत रावत की क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में नियुक्ति एक बार फिर यह संदेश देती है कि भारतीय जनता पार्टी निचले तबके और सामान्य परिवारों से निकलकर आने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को अवसर और नेतृत्व देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित, 34 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ । विंध्यलीडर । दस क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 10 सदस्य के साथ  भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित कर दी है।  इस सूची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी की गई हैं । […]

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks