37.6 C
Varanasi
Wednesday, May 6, 2026

सोनभद्र बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को पढ़ायेगा अनुशासन का पाठ

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र, 3 फरवरी 2026 — सोनभद्र बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति  कोर्ट परिसर में काली कोट पहन कर घूमने वाले क्षद्म  अधिवक्ताओं की पहचान कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रशासन) संतोष पटेल द्वारा जारी एक पत्र (दिनांक 3 फरवरी 2026) में बताया गया है कि कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के व्यवहार और अनुशासन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

पत्र के अनुसार, कुछ  अधिवक्ताओं पर कोर्ट परिसर में अन्य अधिवक्ताओं या संबंधित पक्षों के साथ अनुचित व्यवहार करने, कोर्ट की गरिमा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल होने या अन्य आरोप लगे हैं। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि ऐसे आरोप सिद्ध होते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अनुशासन समिति को इस मामले की जांच सौंपी गई है, पत्र जो संयुक्त सचिव (प्रशासन) संतोष कुमार सिंह पटेल की तरफ से जारी है में  कहा गया है कि —  कुछ लोग क्षद्म वेश में अधिवक्ता न होते हुए भी अधिवक्ता का कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ही एसोसिएशन ने अनुशासन समिति का गठन किया है  बार ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे कोर्ट परिसर में अनुशासित व्यवहार बनाए रखें और बार एसोसिएशन की गरिमा को बनाए रखने में सहयोग करें।

यह कार्रवाई बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं के पेशेवर आचरण को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र -विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सर्वोदय शिक्षण संस्थान रावर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा आयोजित एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks