27.1 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026

असली नोटों के बीच नकली नोट रख कर पंजाब नेशनल बैंक में खेला जा रहा था खेल , मिला सात करोड़ से अधिक जाली नोट

spot_img
जरुर पढ़े

विंध्यलीडर की खास खबर

सहारनपुर । घंटाघर स्थित सोफिया बाजार के पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में नोटों की जांच के दौरान 7.40 करोड़ की जाली करंसी मिलने का मामला सामने आया है ।

इसी करेंसी चेस्ट से जुड़े एक अन्य मामले में मुख्यालय भेजी गई नकदी में भी 4.36 लाख रुपये भी कम मिले। बैंक की ओर से दोनों मामलों को लेकर सदर बाजार थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गये। 

नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर जाली नोटों के मामले में मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और हरियाणा के खेरा बाजार, जगाधरी स्थित करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को नामजद किया है। वहीं, कैश कम मिलने के मामले में हाउस कीपर विशाल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही हैं जांच ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

उफनाई सोन के कारण कभी भी खोले जा सकते हैं रिहन्द डैम के फाटक , तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा !

सोनभद्र । मानसूनी बारिस के चलते नदियों का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है , इस कारण उत्तर प्रदेश के...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks