33.5 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026

जिलाधिकारी के निर्देशन में की गयी कार्यवाही में हजारों बोरी खाद हुई बरामद

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र । जिलाधिकारी  बी.एन.सिंह के निर्देशन में आज औचक निरीक्षण के दौरान मां विंध्यवासिनी कोल्ड स्टोरेज गोदाम से 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से भंडारण पाई गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खाद के इस भंडारण को गंभीर मामला मानते हुए तत्काल रिपोर्ट तैयार की। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में पाया गया कि खाद का यह स्टॉक किसानों तक पहुंचने के बजाय गोदाम में छुपाकर रखा गया था।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी को विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने इस भण्डारण को अवैध मानते हुए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश संबंधित को दिए, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खाद केे अवैध भण्डारण पर रोक लगाने हेतु नियमित निरीक्षण किया जाये। खाद की दुकान निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा  विवेक कुमार सिंह,ए.आर.को-आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह,खण्ड विकास अधिकारी कोन उपस्थित रहें।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

तीन सौ करोड़ की लागत से  प्रदेश के प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक !

उत्तर प्रदेश सरकार नेपहले चरण में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लखनऊ।  विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को डिजिटल स्वरूप देने प्रक्रिया तेज हो गई। इसके लिए शासन ने पहले चरण में 14,429 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के […]

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks