33.5 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026

ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाईकिल सवार दो की मौत

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कलेक्ट्रेट मोड़ पर एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया जिससे मोटरसाइकल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई

मिली जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल पर रॉबर्ट्सगंज की तरफ से चौपन की तरफ दो लोग जा रहे थे कि कलेक्ट्रेट मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए जिससे मोटरसाईकिल सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए और उनमे से एक महिला जो पीछे बैठी थी उसपर ट्रक की पहिया चढ़ गई जिससे उसकी तुरंत ही दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल और ट्रक के पहिये में फंसकर घसीट गया और उसमें फंसकर काफी समय तक सड़क पर ही पड़ा रहा और दम तोड़ दिया।

कलेक्ट्रेट मोड़ पर देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी ,सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।खबर लिखे जाने तक दुर्घटना में मृतकों के नाम पते की जानकारी नहीं हो पायी थी और पुलिस इसके संबंध में लोगों से मृतकों के बारे में जानकारी हासिल करने के प्रयास में लगी हुई है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

तीन सौ करोड़ की लागत से  प्रदेश के प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक !

उत्तर प्रदेश सरकार नेपहले चरण में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लखनऊ।  विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को डिजिटल स्वरूप देने प्रक्रिया तेज हो गई। इसके लिए शासन ने पहले चरण में 14,429 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के […]

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks