30.1 C
Varanasi
Sunday, September 6, 2026

सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को दी असम की कमान , कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी

spot_img
जरुर पढ़े

नई दिल्ली ।  विंध्यलीडर संवाददाता । सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी दी गई है । कांग्रेस ने संगठन में आज बड़ा बदलाव किया है और पार्टी ने 6 राज्यों के प्रभारी बदले हैं। तत्काल प्रभाव से कई नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

6 राज्यों में बदली जिम्मेदारी

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का महासचिव प्रभारी, असम नियुक्त किया गया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

सुरजेवाला को कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी

कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है। यानी अब उनके पास गुजरात के साथ कर्नाटक संगठन की भी जिम्मेदारी होगी ।

इन नेताओं की जगह नई नियुक्तियां

पार्टी ने निवर्तमान महासचिव प्रभारियों के योगदान की सराहना भी की है। इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं। कांग्रेस ने इन बदलावों के जरिए राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है।

मुकुल वासनिक की जिम्मेदारी बरकरार

कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को AICC महासचिव के पद पर बरकरार रखा है। पार्टी की ओर से जारी आदेश पर संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

युवाओं के जोश से गूंजा मुकुंदपुर, छोटू सरोज की टीम ने जीती दही हांडी प्रतियोगिता

प्रयागराज । मुकुंदपुर युवा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सौरभ यादव द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भव्य दही...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks