सोनभद्र । मानसूनी बारिस के चलते नदियों का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है , इस कारण उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद सहित प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। सोनभद्र में लगातार बारिश से सोन नदी उफनाई हुई है जिसके चलते उसका जलस्तर काफी बढ़ गया है इसलिए कनहर के दस फाटक खोल दिए गए हैं और पूरी संभावना हैं कि शीघ्र ही रिहंद के भी फाटक खोले जा सकते हैं जिससे ओबरा डैम के भी फाटक खोले जा सकते हैं जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है ।

कनहर के दस फाटक खोले गए
जिला प्रशासन के अनुसार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सोन नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती हैं , प्रशासन ने निचले और नदी के किनारे वाले हिस्से में रहने वाले लोगों से एहतिहात बरतने की अपील किया है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर ओबरा के उपजिलाधिकारी और ओबरा तथा चोपन थाना प्रभारी उन इलाकों में जा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं ।
जिला प्रशासन के अनुसार रिहन्द डैम के बढ़ते जलस्तर के कारण कभी भी डैम के फाटक खोले जा सकते हैं और उसके कुछ ही देर बाद ओबरा डैम के फाटक के खोले जाने की नौबत आ सकती हैं जिसके चलते रेणुका , सोन और बिजुल नदी के जलस्तर बढ़ने कई तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं ।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधीनस्थ अधिकारियो से मौके पर डटे रहने और समय – समय पर तटवर्ती इलाकों के निवासियों को जागरूक करते रहने का निर्देश दिया है ।
राजेन्द्र द्विवेदी
सोनभद्र



