27.1 C
Varanasi
Monday, June 1, 2026

मुख्यमंत्री के संज्ञान में आई शिकायत के बाद सोनभद्र से बलरामपुर स्थानांतरित हुए विवादित क्लर्क

spot_img
जरुर पढ़े

लखनऊ/सोनभद्र। शासन ने मुख्यमंत्री को लिखे गए एक शिकायती पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक विवादित क्लर्क को सोनभद्र जिले से स्थानांतरित कर दिया है।

  समाजसेवी अतुल कुमार त्रिपाठी द्वारा 14 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में शासन/निदेशालय के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल / मेडिकल कालेज में तैनात वरिष्ठ सहायक श्री धीरज श्रीवास्तव की शिकायत की थी। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था  कि श्री धीरज श्रीवास्तव ने 01 जून 2022 के स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी स्पष्ट आदेशों के बावजूद सोनभद्र में संवेदनशील पटल पर कार्यभार  संभाला और शासन के निर्देशों की अवहेलना की क्योंकि निदेशालय से जारी उक्त पत्र में स्पष्ट किया गया है की उक्त क्लर्क को संबेदनशील / वित्तीय पटल का कार्य न दिया जाय।

  शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त क्लर्क का सोनभद्र से बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में स्थानांतरण कर दिया है।

शिकायतकर्ता ने व्यक्त की संतुष्टि

इस स्थानांतरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिकायतकर्ता समाजसेवी अतुल कुमार त्रिपाठी ने कहा, “उक्त तबादले से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा। मैं शासन के इस कदम की सराहना करता हूँ।”

उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्वास्थ्य विभाग में शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे।

यह घटना स्वास्थ्य विभाग में शासन के आदेशों की पालना और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

सोनभद्र में पहली बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मिला सम्मान, पंडित मनबोध चौबे फाउंडेशन ने किया आयोजन

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) | 31 मई 2026 को सोनभद्र नगर के नंदिनी वाटिका में एक अनोखा और यादगार कार्यक्रम...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks