33.5 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026

बाल गृह बालिका में शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं करायी जायें उपलब्ध-जिलाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र । जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज बाल गृह बालिका राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल गृह बालिका में आवासित बालिकाओं से सीधा संवाद कर संस्था द्वारा द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया, इस दौरान जिलाधिकारी ने संस्था अधीक्षिका को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्था में आवासित बालिकाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराया जाए और निर्धारित मीनू के अनुसार उन्हें नाश्ता, भोजन उपलब्ध कराया जाए ।

जिलाधिकारी ने अधीक्षिका को निर्देशित करते हुए कहा कि आवासित बालिकाओं की काउंसिलिंग भी समय-समय पर की जाए, जो बालिका घर जाने के इच्छुक हैं, उन्हें बाल कल्याण समिति के माध्यम से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभिभावक से संवाद कर उन्हें घर भेजने की कार्यवाही भी की जाये, संरक्षण अधिकारी द्वारा नियमित रूप से बाल गृह बालिका केन्द्र का निरीक्षण किया जाये और उससे सम्बन्धित रिपोर्ट प्रेषित किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बालिका केन्द्र के उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किये, निरीक्षण में काउंसलर सुश्री रीना सिंह जो अनुपस्थित थी, का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये गये। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती इन्द्रावती देवी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री विद्या देवी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, बाल गृह बालिक के अधीक्षिका श्रीमती नीलम सिंह, बाल कल्याण अधिकारी रिन्कू यादव, अर्थ चिकित्सक श्रीमती कविता चतुर्वेदी भी मौके पर उपस्थित रहें।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

तीन सौ करोड़ की लागत से  प्रदेश के प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक !

उत्तर प्रदेश सरकार नेपहले चरण में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लखनऊ।  विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को डिजिटल स्वरूप देने प्रक्रिया तेज हो गई। इसके लिए शासन ने पहले चरण में 14,429 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के […]

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks