23.5 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026

ग्राम प्रधान ने लगया आरोप , मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से उनके ग्राम सभा के पत्रों को वंचित करने का किया विरोध

spot_img
जरुर पढ़े

सोनभद्र। बिल्ली मारकुण्डी के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नामित ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके ग्राम पंचायत मारकुण्डी के गरीब व असहाय व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन किया गया था और ग्राम पंचायत अंतर्गत कुल पात्र युवतियों का उक्त योजना के तहत आवेदन भी स्वीकृत हुआ था।


   उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत उनके ग्राम पंचायत मारकुण्डी से चयनित उक्त सातों युवतियों का सामूहिक विवाह सोनभद्र डायट परिसर, उरमौरा, राबर्ट्सगंज, जनपद- सोनभद्र में 23 मार्च को विवाह होना प्रस्तावित हुआ था, लेकिन 21 मार्च   2026 को खण्ड विकास अधिकारी, राबर्ट्सगंज कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा बताया गया कि बी०डी०ओ० द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य पूर्ण हो जाने के कारण उनके ग्राम पंचायत अंतर्गत लाभार्थियों को उक्त प्रस्तावित योजना से वंचित किया जाता है।


ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की और साक्ष्य सहित अभिलेख प्रस्तुत करने पर 26 मार्च  2026 को चोपन में प्रस्तावित सामूहिक विवाह में उनके ग्राम पंचायत के लाभाथियों को शामिल कर उनका सामूहिक विवाह कराने पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।


  ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न प्रपत्रों का सम्यक अवलोकन करते हुए प्रार्थी के ग्राम पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कराया जाना जनहित में आवश्यक है, जिससे कि उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद, रतन लाल, विनोद, नारद, विफन, बचउ, गुड्डी आदि लोग मौजूद रहे।
वही इस संदर्भ में सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि मामला  संज्ञान में आया है मामले की जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैफे का हुआ शुभारम्भ

आज दिनांक 06.03.2026 को मंडलायुक्त मिर्जापुर के द्वारा विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का फीता काट शुभारंभ  किया...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks