33.5 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026

महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हेतु प्रदेश के सभी जनपदों में होंगी ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन की बैठक

spot_img
जरुर पढ़े

सभी जिलाध्यक्षों को 22 से 31 अगस्त तक बैठक आयोजित करने के निर्देश

बैठकों में मंडलीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी करेंगे प्रतिभाग

सोनभद्र। प्रदेश के सभी जनपदों में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाइयां अपने अपने जिले में 22 से 31 अगस्त तक संगठन की बैठकें आयोजित करेंगी।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार भाटिया ने बताया कि इस संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी द्वारा सभी जिलाध्यक्षों एवं जिला महा मंत्रियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है।प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुपालन में सभी जिलाध्यक्ष बैठक हेतु निर्धारित एजेण्डा में जिला स्थाई समिति के गठन, जिला स्तरीय सम्मेलन के आयोजन, पत्रकार उत्पीड़न, पत्रकारों का दुर्घटना बीमा कराने सहित स्थानीय स्तर की समस्याओं को समायोजित कर 31 अगस्त तक सुविधानुसार बैठकों की तिथि एवं स्थान निर्धारित कर ससमय संबंधित पदाधिकारियों /सदस्यों को सूचित कर बैठकें आयोजित करें।

इन बैठकों में सम्बंधित जनपदो के मण्डलीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी अपने अपने जनपद मे प्रतिभाग करेंगे, इस हेतु उन्हें भी ससमय सूचित कर आमंत्रित करें। बैठक के पश्चात सभी इकाईयां बैठक की कार्यवाही, प्रेस नोट, छाया चित्र आदि भी प्रदेश संगठन को ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

तीन सौ करोड़ की लागत से  प्रदेश के प्राइमरी स्कूल होंगे हाईटेक !

उत्तर प्रदेश सरकार नेपहले चरण में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। लखनऊ।  विंध्यलीडर संवाददाता । उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को डिजिटल स्वरूप देने प्रक्रिया तेज हो गई। इसके लिए शासन ने पहले चरण में 14,429 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के […]

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks