25.9 C
Varanasi
Wednesday, February 4, 2026

घर के बाहर सो रहे अमरनाथ यादव की गोली मारकर हत्या

spot_img
जरुर पढ़े
  • मरांची गांव में दहशत का माहौल ,लोग कर रहे तरह-तरह की बातेँ

रॉबर्ट्सगंज: जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के मरांची गांव में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात में अमरनाथ यादव (50 वर्ष), पुत्र बुदुक यादव, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ मूल रूप से रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले थे और वर्तमान में मरांची गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते थे।

सूत्रों के मुताबिक, अमरनाथ बीती रात अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अमरनाथ की फ़ाइल फोटो

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

(संवाददाता)

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

सोनभद्र बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को पढ़ायेगा अनुशासन का पाठ

सोनभद्र, 3 फरवरी 2026 — सोनभद्र बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति  कोर्ट परिसर में काली कोट पहन कर घूमने...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks