18.1 C
Varanasi
Wednesday, February 4, 2026

कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित किया धन्यवाद कार्यक्रम

spot_img
जरुर पढ़े

नितिन नवीन के भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष

पटना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कायस्थ महासभा की ओर से चित्रगुप्त मंदिर परिसर में एक भव्य धन्यवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व, हर्ष और ऐतिहासिक महत्व का है। आदरणीय नितिन नवीन जी को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि कायस्थ समाज की प्रतिभा, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की राष्ट्रीय स्वीकृति है।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन संघर्ष, संगठन, संस्कार और सिद्धांत—इन चारों का प्रतीक हैं। उन्होंने राजनीति को कभी पद का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का मार्ग माना। सत्ता को साधन नहीं, बल्कि समर्पण का अवसर समझा। यह नियुक्ति यह संदेश देती है कि भाजपा योग्यता देखती है, जाति नहीं; भाजपा सेवा देखती है, सिफारिश नहीं।

विनय श्रीवास्तव ने कहा कि नितिन नवीन का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह साबित किया है कि यदि नियत साफ हो तो संगठन स्वयं रास्ता बनाता है और यदि विचार राष्ट्र के हों तो नेतृत्व स्वयं आगे आता है। आज कायस्थ समाज का प्रत्येक व्यक्ति गर्व से कह सकता है कि हम राष्ट्र को नेतृत्व देने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्त केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक कर्मठ, ईमानदार और जमीनी नेता पर विश्वास जताया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नितिन नवीन के नेतृत्व को पार्टी कार्यकर्ता अपनी मेहनत, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति से और अधिक मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा, “नितिन नवीन जी आगे बढ़िए, देश आपके साथ है, कायस्थ समाज भाजपा के साथ है और भाजपा राष्ट्र के साथ है।”

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

सोनभद्र बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं को पढ़ायेगा अनुशासन का पाठ

सोनभद्र, 3 फरवरी 2026 — सोनभद्र बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति  कोर्ट परिसर में काली कोट पहन कर घूमने...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks