28.1 C
Varanasi
Monday, September 14, 2026

वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल का संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने किया सम्मान

spot_img
जरुर पढ़े

विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र, फटका, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

सोनभद्र। विंध्यलीडर संवाददाता ।दुद्धी जनपद सोनभद्र के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री जगदीश्वर जायसवाल जी का दुद्धी स्थित उनके निज निवास पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से गरिमापूर्ण सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नोटरी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन अमरनाथ मिश्र एवं दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष उमापति पांडेय ने जगदीश्वर जायसवाल जी को अंगवस्त्र, फटका, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता  जगदीश्वर जायसवाल के विधि के क्षेत्र में लंबे अनुभव, उल्लेखनीय योगदान एवं अधिवक्ता समाज के प्रति समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि विधि एवं न्याय व्यवस्था के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। ऐसे सम्मान से अधिवक्ता समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा युवा अधिवक्ताओं को वरिष्ठजनों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा मिलती है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान महासंघ की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिवक्ता उमापति पांडेय ने कहा कि जगदीश्वर जायसवाल का सम्मान विधि जगत में उनके योगदान के प्रति महासंघ की कृतज्ञता एवं सम्मान की अभिव्यक्ति है।

इस अवसर पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला पदाधिकारी अवनीश मिश्र,महेश पांडेय, प्रदीप धर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने वाले सदर विधायक अब मोदी – योगी की टिप्पणी पर घिरे

सोनभद्र । विंध्यलीडर संवाददाता । रॉबर्ट्सगंज (सदर) विधानसभा सीट से लगातार दो बार के भाजपा विधायक भूपेश चौबे का...

ख़बरें यह भी

Enable Notifications OK No thanks